#951, 24th Main Road, JP Nagar 2nd Phase, Bangalore, KA - 560078 +91 9019358282 [email protected]
Registered NGO serving communities with purpose
Back to journal
Events & Functions

34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन के समापन

41 दिवसीय 34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन के समापन के साथ प्रबंध समिति एवम् सेन्ट्रल बोर्ड बैठक सम्पन्न 41 दिवसों में 15 राज्यों से आए अतिथियों ने मानव सेवा, जीवदया, पर्याव...

34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन के समापन

41 दिवसीय 34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन के
समापन के साथ प्रबंध समिति एवम् सेन्ट्रल बोर्ड बैठक सम्पन्न

41 दिवसों में 15 राज्यों से आए अतिथियों ने मानव सेवा, जीवदया,
पर्यावरण एवं स्वच्छता के संदेश के साथ औषधीय पौधों का रोपण किया

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में महात्मा अंकित की 41वीं जन्म जयंती पर ‘अंकितोत्सव’ अंतर्गत 41 दिवसीय 34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन समारोह का समापन एवं 39 वर्षों से उज्जयिनी वरिष्ठ नागरिक संगठन एवं पीड़ित मानवता की सेवा, जीवदया, पर्यावरण और गौसेवा के क्षैत्र में 1989 से संचालित ‘अंकित ग्राम’, सेवाधाम आश्रम की प्रबंध समिति, महासभा एवं सेन्ट्रल बोर्ड बैठक संस्थाध्यक्ष डाॅ. ऋषि मोहन भटनागर, दिल्ली की अध्यक्षता व आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल की वरद उपस्थिति में सद्गुरू देव स्वामी रणछोड़दासजी महाराज एवं महात्मा अंकित के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर ऋषि पुत्र हरि प्रकाश, उत्तरकाशी, अमोल पेडनेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिन्दी विवेक पत्रिका मुम्बई, श्रीमती अमृता पेडनेकर, मुम्बई, उद्योगपति प्रदीप खड़ीकर उज्जैन, अरूण ऋषि ‘स्वर्गीय’ इन्दौर से सर्वश्री संतोष चैहान निदेशक कुश सोलर पावर इंफ्रो, प्रियंका गोस्वामी निदेशक केवल श्री इंस्टीट्यूट, अनिल सुराणा, मेहूल संघवी, श्रीमती कांता गोयल, श्रीमती मालती देसाई आदि संस्था के सहयोगी दानदाताओं की उपस्थिति में हुई। सुधीर भाई ने आश्रम की वर्तमान योजनाओं एवं नवीन परियोजनाओं के साथ आश्रम के विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन कराया व आश्रम के गत बैठक एवं वर्तमान वर्ष का वार्षिक बजट एवं नवीन निर्माण, दैनिक व्यय सहित विभिन्न योजनाओं एवं आश्रम को स्वावलम्बी बनाने हेतु चर्चा उपरांत निर्णय लिए गए।

 

डाॅ. ऋषि मोहन भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुधीर भाई जो कार्य कर रहे है वह अतुलनीय है एवं अब हमें सुधीर भाई की जो परिकल्पना है कि युवा टीम अब सेवाधाम के विविध सेवा कार्य संभाले हुए है एवं अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन करते हुए सेल्फ संस्टेन है, हमें अब राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कारपोरेट्स को भी जोड़ने की आवश्यकता है।

अंकितोत्सव दिनांक 22 जुलाई 2025 से 31 अगस्त 2025 तक 41 दिवसीय जारी रहा जिसमें 15 राज्यों से आए अतिथियों ने मानव सेवा, जीवदया, पर्यावरण एवं स्वच्छता के संदेश के साथ औषधीय पौधों का रोपण किया। समापन समारोह में आश्रम दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल एवं अस्थिबाधित सनी ने गीत की प्रस्तुति दी एवं विशेष बच्चों ने एडवांस योग का प्रदर्शन किया। समारोह के अंत में समस्त अतिथियों को माला, केसरिया दुपट्टा एवं मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।