#951, 24th Main Road, JP Nagar 2nd Phase, Bangalore, KA - 560078 +91 9019358282 [email protected]
Registered NGO serving communities with purpose
Back to journal
Events & Functions

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 1100 से अधिक पारिवारिक सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया

  अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में रक्षाबंधन पर्व पर उल्लास का वातावरण था, यहां अनजाने रिश्तो को नई पहचान मिली। आश्रम परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे, वहीं आश्रम संस्थापक सुध...

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम के 1100 से अधिक पारिवारिक सदस्यों ने रक्षाबंधन पर्व मनाया

 

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में रक्षाबंधन पर्व पर उल्लास का वातावरण था, यहां अनजाने रिश्तो को नई पहचान मिली। आश्रम परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधे, वहीं आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका और गोरी दीदी ने सबसे पहले गौ माता-वृक्षों और सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में रक्षासूत्र बांधकर, बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन उपरांत सद्गुरू के बताए मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा के संकल्प के साथ रक्षाबंधन पर्व की शुरूआत की। इस अवसर पर विशेष भोजन का आयोजन किया गया। आश्रम में अनेक बहनों-माताओं के आंखों में आंसू थे, वे आज अपने उन भाईयों और परिवार की याद कर रही थी जिनसे वह बिछडकर विषम परिस्थितियों में सेवाधाम आश्रम आई और उन्हें यहां अपनत्व के साथ खून से बड़कर रिश्ते मिले, उम्र से परे हर कोई बहन और माता सुधीर भाई को अपना भाई मानकर उन्हें रक्षासूत्र बांधने को आतूर दिख रही थी, इनमें नन्हीं मुन्हीं बेटियाँ भी शामिल थी। आश्रम में वयोश्रेष्ठ माता ने सर्वप्रथम सुधीर भाई को राखी बांधी…