#951, 24th Main Road, JP Nagar 2nd Phase, Bangalore, KA - 560078 +91 9019358282 [email protected]
Registered NGO serving communities with purpose
Back to journal
Events & Functions

भारत सरकार के सीआरसी भोपाल द्वारा दिव्यांगजनों हेतु जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में भारत सरकार के सीआरसी भोपाल द्वारा दिव्यांगजनों हेतु जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में महात्मा अंकित की 41वीं जन्म जयंती पर 41 दिव...

भारत सरकार के सीआरसी भोपाल द्वारा दिव्यांगजनों हेतु जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में भारत सरकार के सीआरसी भोपाल द्वारा
दिव्यांगजनों हेतु जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न

अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम उज्जैन में महात्मा अंकित की 41वीं जन्म जयंती पर 41 दिवसीय ‘अंकितोत्सव’ अंतर्गत 34वें राष्ट्रीय वर्षा मंगल महोत्सव एवं मित्र मिलन महोत्सव के अवसर पर समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र भारत शासन भोपाल द्वारा दिव्यांगजनों हेतु शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं की जागरूकता हेतु एक दिवसीय दिव्यांग जागरूकता कार्यशाला का शुभांरभ डॉ नरेंद्र कुमार निदेशक, सी आर सी भोपाल, सुधीर भाई गोयल संस्थापक अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम, डॉ पूनम सिंह, व्याख्याता, चिकित्सा मनोविज्ञान, श्री कुतुबुद्दीन नियाजी, पुनर्वास अधिकारी, श्री नित्यानंद सामल, कृत्रिम अंग प्रत्यंग यंत्री, श्री श्याम सिंह मेवाड़ा, चलिष्णुता अनुदेशक की वरद उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आश्रम में निवासरत 1100 से अधिक दिव्यांगजनों के दैनिक दिनचर्या में आने वाली विविध कठिनाईयों के बारे में डाॅ. नरेन्द्र कुमार ने विस्तृत चर्चा की एवं सीआरसी से आए प्रशिक्षकों ने उनके उपायों को साझा किया। इस अवसर पर श्रीमती कांता भाभी, मोनिका गोयल, गोरी गोयल, डाॅ. सियाराम चैधरी, डाॅ. अमन, डाॅ. जीवन, डाॅ. अर्पणा सहित आश्रम के साथीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार मोनिका गोयल ने माना