#951, 24th Main Road, JP Nagar 2nd Phase, Bangalore, KA - 560078 +91 9019358282 [email protected]
Registered NGO serving communities with purpose
Back to journal
Events & Functions

वयोश्रेष्ठ शतायु ठाकुर सत्यनारायण सोलंकी ने दिव्यांगजनों एवं अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया

79वें स्वतंत्रता दिवस पर अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में वयोश्रेष्ठ शतायु ठाकुर सत्यनारायण सोलंकी ने दिव्यांगजनों एवं अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘अंकित ग्राम’ सेवा...

वयोश्रेष्ठ शतायु ठाकुर सत्यनारायण सोलंकी ने दिव्यांगजनों एवं अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया

79वें स्वतंत्रता दिवस पर अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में वयोश्रेष्ठ शतायु ठाकुर सत्यनारायण सोलंकी ने दिव्यांगजनों एवं अतिथियों के साथ ध्वजारोहण किया

79वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम में ग्राम अजनोटी के 100 वर्ष से अधिक उम्र पूर्ण कर चुके वयोश्रेष्ठ सत्यनारायण, संस्थापक सुधीर भाई गोयल, रविन्द्र द्विवेदी कोटेक महिन्द्रा बैंक के नेशनल हेड, श्रीमती पूजा महेन्द्र छाड़िया, सरपंच अम्बोदिया, श्रीमती कांता भाभी, मोनिका दीदी, गोरी दीदी सहित सम्पूर्ण भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष बच्चों, युवाओं एवं बुजूर्ग स्त्री-पुरूषों की उपस्थिति में ध्वजारोहण, पौधारोपण एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। सुधीर भाई ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ सत्य, प्रेम, अहिंसा, करूणा और दया के माध्यम से बुजुर्गो और दिव्यांग बच्चों की अच्छी से अच्छी सेवा-सुश्रुषा का संकल्प दिलाया।

सुधीर भाई ने बताया कि जब मैंने 12 वर्ष की आयु में ग्राम अजनोटी में स्कूल की शुरूआत की थी तब के यह जीवन्त गवाह है क्योंकि राम मंदिर में स्कूल लगाया करता था और सत्यनारायणजी के यहां मैं मक्का, ज्वार और बाजरे की रोटी खाया करता था। बचपन में इन्होंने मुझे अपनी गोद में खिलाया, मेरे पिताजी के साथ रहे। आज 55 वर्ष बाद उन्हैं अपने बीच पाकर धन्य है ईश्वर ने उन्हें शतायु बनाया हम सभी उनके दीर्घायु जीवन एवं स्वस्थता की कामना करते है। सत्यनारायणजी ने बताया कि सुधीर ने बचपन में ग्राम अजनोटी से मेरे सामने स्कूल की शुरूआत की पहले गांव में आने के लिए खाल हुआ करती थी, उज्जैन से आते समय कमर कमर तक पानी से निकलते हुए सुधीर गांव आया करता था।

सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत सर्वप्रथम दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल, अस्थिबाधित सनी एवं मनमोहन सिंह, बालक छोटू ने देशभक्ति गीतों से ऐसा समा बांध के समस्त अतिथिगण मत्रंमुग्ध हो उठे। श्रीरामकृष्ण बालगृह एवं माँ शारदा बालिकागृह के विशेष बच्चों द्वारा एडवांस योगा, लाठी काठी एवं लेझिम का प्रदर्शन किया जिसे समस्त श्रोतागणों ने तालिया बजाकर हौंसला बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों का स्वागत मंगल तिलक, माला, मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत सम्मान किया