#951, 24th Main Road, JP Nagar 2nd Phase, Bangalore, KA - 560078 +91 9019358282 [email protected]
Registered NGO serving communities with purpose
Back to journal
Events & Functions

सेवाधाम आश्रम दरिद्र नारायण की सेवा का अद्भूत प्रकल्प है – महंत श्री आनन्द जीवनदास

सेवाधाम आश्रम दरिद्र नारायण की सेवा का अद्भूत प्रकल्प है – महंत श्री आनन्द जीवनदास, स्वामिनारायण आश्रम, उज्जैन सुधीर भाई ने जन्मदिन आनंदोत्सव-सेवा पर्व के रूप में महारोगियों से रक्षा सूत्र ब...

सेवाधाम आश्रम दरिद्र नारायण की सेवा का अद्भूत प्रकल्प है – महंत श्री आनन्द जीवनदास

सेवाधाम आश्रम दरिद्र नारायण की सेवा का अद्भूत प्रकल्प है

– महंत श्री आनन्द जीवनदास, स्वामिनारायण आश्रम, उज्जैन

सुधीर भाई ने जन्मदिन आनंदोत्सव-सेवा पर्व के रूप में महारोगियों से रक्षा सूत्र बंधवाकर आश्रम परिवार के दिव्याशीष प्राप्त किए

जन्मदिन की शुरूआत सूर्य को अर्द्ध देकर की गौ रक्षा-पर्यावरण संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया

प्रतिदिन दिव्यांग बच्चों को स्वर्ण प्राशन की भी हुई शुरूआत

कृष्णजन्माष्टमी पर ‘अंकित ग्राम’ सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने अपना जन्मोत्सव आनन्दोत्सव-सेवा पर्व के रूप में आश्रम परिवार के 1100 से अधिक पारिवारिक सदस्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर महंत श्री आनन्द जीवनदासजी महाराज स्वामिनारायण आश्रम उज्जैन, महंत अवध प्रसाद दास ने सुधीर भाई के साथ सद्गुरू स्वाध्याय मंदिर में स्वामी रणछोड़दासजी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सिद्ध त्रिवेणी को अर्द्ध देकर गौ सेवा कर गौ-रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प लिया। कृष्णजन्माष्टमी पर महंत आनन्द जीवनदास ने लड्डू गोपाल का पूजन अर्चन कर सुधीर भाई को शुभाशीष प्रदान किए। इस अवसर पर दृष्टिबाधित भोली अग्रवाल, अस्थिबाधित सनी एवं आश्रम के विशेष बच्चों ने एडवांस योग एवं लाठी काठी का प्रर्दशन कर भाव विभोर कर दिया। महंतजी ने सत्यांश नेचर क्योर रिट्रीट द्वारा स्वर्ण प्राशन संस्कार का शुभारंभ कर दिव्यांग-बहु दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित किया। स्वर्ण प्राशन बच्चों की बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ शारीरिक दक्षता, एलर्जी, पाचन तंत्र में सुधार, स्मरण शक्ति बढ़ाने एवं निरोगी काया के साथ कांति लाने में लाभदायक होगा।

महंत श्री आनन्द जीवनदास ने अपने आर्शीवचन में कहा कि अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम एवं सुधीर भाई स्वामी नारायण द्वारा बताए मार्ग पर चलते हुए दरिद्र नारायण की अनूठी सेवा कार्य कर रहे है, सेवाधाम में आकर देखा कि समाज के अंतिम वर्ग का सही उत्थान एवं सनातन का इतना बड़ा कार्य यहां हो रहा है, भगवान से प्रार्थना करते है कि वह इसी प्रकार करूणामयी मानवीयता को ओर आगे बढ़ाए जिससे ओर अधिक दुखीजनों को लाभ मिल सके।

सुधीर भाई ने कहा कि यह जन्मोत्सव मेरे अकेले का नही है यह सम्पूर्ण आश्रम में निवासरत बच्चों, युवा एवं बुजूर्गो के चेहरे पर आने वाली मुस्कान का है जो यहां रहते हुए इस आश्रम की सार्थकता साबित कर रहे है और पुनः अपने सेवा संकल्पों को दोहराते हुए आगे बढ़ रहे है। प्रतिवर्षानुसार कुष्ठधाम हामूखेडी के महारोगी भाई बहन आश्रम में आए, भाईजी की कलाई पर महारोगी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे व भाईजी के साथ कांता भाभी, मोनिका दीदी एवं गौरी दीदी ने विशेष भोजन कराकर अन्नदान-वस्त्रदान कर पौधारोपण किया गया। जन्मदिवस पर देश-विदेश से अनेक गणमान्यजनों एवं समाजसेवियों ने बधाई प्रेषित कर सेवा पथ पर अग्रसर होने की शुभकामनाऐं प्रेषित की